जामताड़ा, अक्टूबर 7 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के कानगोई स्थित सामुदायिक भवन के समीप स्थित पूजा मंडप में इस वर्ष भक्ति और आस्था का एक अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। पिछले 25 वर्षों से अविरल चली आ रही मां दुर्गा की पूजा इस वर्ष अपनी स्थापना का 25वां वर्ष यानी सिल्वर जुबली मना रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा स्थान में श्रद्धालुओं की मुराद होती है पूरीभव्य पूजा पंडाल की तैयारी इस ऐतिहासिक अवसर को अविस्मरणीय और भव्य बनाने के लिए पूजा समिति के सदस्यों ने कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी है। ​इस बार का मुख्य आकर्षण पूजा पंडाल का दिव्य और अलौकिक निर्माण है, जिसे उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की तर्ज पर तैयार कराया जा रहा है। श्रद्धालु जब पूजा पंडाल का दर्शन करने पहुंचेंगे, तो उन्हें ऐसा प्रतीत होगा मानो वे साक्षात ...