जामताड़ा, अक्टूबर 26 -- Jamtara News: पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा नगर के सुभाष चौक पर पुतला दहन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और बयान की आलोचना की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद और प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक है। लेकिन राजनीतिक विरोध में किसी के परिवार और दिवंगत परिजनों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की टिप्पणी राजनीतिक मर्यादा के विरुद्ध है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खरगे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा...