जामताड़ा, अगस्त 22 -- Jamtara News: करमाटांड़। करमाटांड़ मुख्य बाजार के गणपत महतो चौक और सुभाष चौक पर आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों और कारोबारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जाम की समस्याएं पार्किंग की कमी, बेतरतीब ई-रिक्शा संचालन और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण बाजार में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जाम के कारण बाजार आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी होती है। जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जाम की समस्या के कारण लोग अब गांव स्तर पर ही जरूरी सामानों की खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति आपातकाल के दौरान बनती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम में एंबुलेंस के फंसने से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती है। इससे कई बार मरीजों की जान पर भी बन आती है। स्थानीय लोगों ने ब...