जामताड़ा, सितम्बर 22 -- Jamtara News: मतदाता सूची के हो रहे विशेष पुनरीक्षण एसआईआर की चल रही प्रक्रिया पर नाला विधानसभा के भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने प्रशासनिक मिलीभगत से गड़बड़ी का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने बताया कि प्रखंड के विक्रमपुर गांव में लोगों को जुड़वा भाई दिखाकर मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। वही नाला प्रखंड के गोपालपुर में मुखिया द्वारा ग्राम सभा कर किए गए अनुशंसा के आधार पर आवासीय प्रमाण पत्र बनाने, विवाहित महिलाओं का मायके से आवासीय प्रमाण पत्र बनाकर मैपिंग की आपत्तियों को दूर करने जैसा गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जहां एक और मुखिया के अनुशंसा पर आवासीय प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के छोलाबेड़िया में कई दलित मतदाता जो 100 साल से भी अधिक समय स...