जामताड़ा, जुलाई 22 -- Jamtara News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाताओं की सहायता के लिए अनुमंडल कार्यालय परिसर में हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। यहां मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन, स्थानांतरण और गणना प्रपत्र भरने से संबंधित जानकारी व सहायता दी जाएगी। विभिन्न दिनों के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए निर्वाचन आयोग के टोल फ्री हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- एसआईआर-2026 को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील यह भी पढ़ें- Bokaro News: एसआईआर-2026 हेल्पलाइन को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद, 91 मतदाताओं ने ली सहायता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...