जामताड़ा, सितम्बर 29 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर अंचल अंतर्गत लोधीरिया गांव स्थित बूथ संख्या 115 में मंगलवार को एसआईआर कार्य की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। भाजपा के बीएलए-1 हरिमोहन मिश्रा समीक्षा के लिए बूथ पर पहुंचे थे। इस दौरान आदिवासी बहुल क्षेत्र के ग्रामीणों ने बीएलओ पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कथित रूप से पैसे मांगने, आवश्यक दस्तावेजों के नाम पर परेशान करने तथा बीएलओ एवं उनके पुत्र द्वारा धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- बीएलओ की गलती से परेशान हो रहे मतदाता आरोपों का विवरण ग्रामीणों ने हरिमोहन मिश्रा के समक्ष कई दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आधार कार्ड के साथ जाति ...