जामताड़ा, सितम्बर 22 -- Jamtara News: नारायणपुर ब्लॉक खेल मैदान में मंगलवार को नारायणपुर प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मंगलवार को मंडल मेशीनरी बनाम महाकाल वारियर तथा आल्या एलेवन बनाम एमएस नर्सिंग होम के बीच खेला गया। जिसमें महाकाल वारियर ने मंडल मेशीनरी को 6 विकेट से तथा आल्या एलेवन ने एमएस नर्सिंग होम को 13 रनों से हराकर मैच में अपना कब्जा जमाया। बता दें कि पहला मैच में मंडल मेशीनरी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते निर्धारित 10 ऑवर के इस खेल में सभी विकेट खोकर 132 रन बना कर विपक्षी टीम महाकाल वारियर को जीत के लिए 133 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाबी पारी खेलने उतरी महाकाल वारियर टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 9 ऑवर 4 गेंद खेल कर लक्ष्य को हासिल कर यह मैच 6 विकेट से जीत...