Jamtara News: एक एकड़ गोचर भूमि पर सड़क निर्माण का आरोप, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
जामताड़ा, अगस्त 13 -- Jamtara News: नारायणपुर अंचलन्तर्गत पंदनी से नारोडीह के बीच मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क के निर्माण में करीब एक एकड़ गोचर भूमि के इस्तेमाल का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग और अंचल कार्यालय में शिकायत के बावजूद अब तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पंदनी से नारोडीह वाया चिरुडीह सड़क में पंदनी गांव के दाग संख्या- 470 और चिरुडीह गांव के दाग संख्या-527 में कुल करीब एक एकड़ गोचर भूमि है। आरोप है कि इसी भूमि से होकर सड़क का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से पहले भूमि का सत्यापन नहीं कराया गया। गोचर भूमि पर निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार नारायणपुर अंचल कार्यालय में शिकायत भी की। लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हुई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.