जामताड़ा, अक्टूबर 9 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में शुक्रवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत लगाए गए इस जांच शिविर में सीएचसी नारायणपुर के मेडिकल टीम ने गर्भवती महिलाओं का एन्टी नेटल चैकअप किया। जिसमें गर्भवती महिलाओं का ब्लड सैंपल लेने के बाद एचआईभी, हीमोग्लोबिन, भीडीआरएल, ब्लड शुगर, प्रोटीन, ब्लड ग्रुप, युरीन जांच आदि का जांच किया। एएनसी जांच के बाद चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को मेडिकल पर्ची देकर जय उषा डायनोलोजिक सेन्टर नारायणपुर में नि:शुल्क अल्ट्रासोनोग्राफी कराने का सलाह दिया। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.ए के सिंह, डॉ.अर्नव स्वरूप, एलटी सुर्यकांत सुधाकर, आनंद मंडल, राजेन्द्र वर्...