जामताड़ा, अक्टूबर 23 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले जामताड़ा ब्लड बैंक में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की बदहाली चिंता का विषय बन गई है। गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ब्लड बैंक करीब 20 मिनट तक अंधेरे में डूबा रहा। इससे पहले 21 अक्टूबर को भी यही स्थिति बनी रही थी। कमोबेश ऐसी स्थिति अक्सर बनी रहती है। ऐसे में रक्त के सुरक्षित रखरखाव के लिए जरूरी बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इस दौरान ब्लड बैंक का इंवर्टर खराब रहने और जनरेटर का डीजल खत्म हो जाने से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी ठप हो गई। डीजल खत्म होने के कारण जनरेटर नहीं चल सका। बाद में डीजल मंगाने के बाद जनरेटर से बिजली आपूर्ति बहाल की गई...