जामताड़ा, जुलाई 24 -- Jamtara News: आज चार मेमू ट्रेनें रहेंगी आंशिक रूप से रद्द जामताड़ा,प्रतिनिधि।दक्षिण पूर्व रेलवे के किता एवं सिल्ली स्टेशनों के बीच शुक्रवार 24 जुलाई को होने वाले ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण चार मेमू ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। रेलवे के अनुसार 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस 24 जुलाई को गोमो स्टेशन पर ही आंशिक रूप से समाप्त होगी। वहीं, वापसी में 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का परिचालन गोमो से शुरू होगा। इसी प्रकार 63598 आसनसोल-रांची मेमू पैसेंजर मुरी स्टेशन तक ही चलेगी, जबकि 63597 रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का परिचालन मुरी से प्रारंभ किया जाएगा। रेलवे ने बताया कि ट्रैक अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद ...