जामताड़ा, अक्टूबर 7 -- Jamtara News: बुधवार को कुंडहित स्थित भागवत झा आजाद डिग्री कॉलेज के शासी निकाय की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बतौर अध्यक्ष झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो ने की।बैठक में निकाय के सचिव सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, बीजेए कॉलेज के प्राचार्य जगदीश कर उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 25-26 के अनुदान राशि के वितरण को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अनुदान राशि से कालेज कर्मियों के वेतन भुगतान का निर्णय लिया गया। बैठक में बकाया वेतन तथा महाविद्यालय के अन्यान मद में होने वाले खर्चों को लेकर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Jamtara News: डिग्री कॉलेज नाला के शासी निकाय की बैठक में अनुदान वितरण पर सर्वसम्मति से निर्णय इन खर्चों की पूर्ति कॉलेज के आंतरिक कोष ...