जामताड़ा, अगस्त 26 -- Jamtara News: नारायणपुर-जुरगूडीह मुख्य सड़क मार्ग पर जामताड़ा थाना क्षेत्र के श्यामपुर मोड़ के समीप मंगलवार अपराह्न करीब 4:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में जा घुसी। घटना में कार सवार किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, जेएच 19 बी 7149 नंबर की कार नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरूडीह से नारायणपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान श्यामपुर मोड़ के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में जा घुसी। घटना के बाद कार सवार लोग वाहन को मौके पर छोड़कर चले गए। सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना के एएसआई सोनेलाल सोरेन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Noida News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर नारायणपुर थ...