जमशेदपुर, नवम्बर 28 -- Jamshedpur News: 73 साल बाद मानगो थाना को अपना भवन मिलने जा रहा है। शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन नवनिर्मित भवन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। शनिवार से मानगो थाना का संचालन जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित नवनिर्मित भवन से शुरू किया जाएगा। नए थाना भवन के शुरू होने से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और क्षेत्र के लोगों को पुलिस सेवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। मानगो थाना का नया भवन आधुनिक डिजाइन और सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। थाना भवन करीब 2.5 एकड़ जमीन पर जी 3 मॉडल में बनाया गया है। नए भवन में थाना संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...