जमशेदपुर, नवम्बर 1 -- Jamshedpur News: दहेज में 50 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने के आरोप में छत्तीसगढ़ के कोरबा महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत छत्तीसगढ़ की मूल निवासी देवयानी दुआ ने दर्ज कराई है। इसमें उनके पति रोहन दुआ, सास, ससुर, देवर और देवरानी को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी जमशेदपुर के सर्किट हाउस इलाके के निवासी बताए गए हैं। महिला थाना कोरबा में 19 अक्तूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, देवयानी दुआ की शादी 24 जून 2012 को रोहन दुआ के साथ हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल पक्ष के साथ उनका विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनसे 50 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। विवाद बढ़ने के बाद मामला तलाक तक पहुंच गया और दोनों ...