जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की जमशेदपुर इकाई आज शाम 5:30 बजे बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में विरोध-प्रदर्शन करेगी। बैंककर्मी केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे।यूएफबीयू के संयोजक रिंटू रजक ने बताया कि मुख्य मांग 5-डे बैंकिंग व्यवस्था लागू करने एवं पीएलआई योजना को वापस लेने की है। यूनियनों का कहना है कि योजना में बदलाव द्विपक्षीय बातचीत से होना चाहिए।यूनियनों ने स्पष्ट किया कि मांगें न मानने पर 11 सितंबर को एक दिन, 28-30 सितंबर को तीन दिन तथा 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। सभी बैंककर्मियों से प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- हड़ताल से सितंबर में आठ दिन बैंक रहेंगे बंद यह भी पढ़ें- पांच ...