जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 823वां नेत्र शिविर खेताराम मोतियाबिंद का ऑपरेशन में रविवार को किया गया। पहले दिन नेत्र रोगियों के जांच की गई। इसके साथ टाटा स्टील समूह की कंपनी हिमालया स्टील मिल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर अभियान से आयोजित नेत्र शिविर के पहले दिन 60 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 39 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ग्रस्त पाया गया था। इन नेत्र रोगियों में से स्वास्थ्य जांच में उपयुक्त पाए गए नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण रविवार को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर बीपी सिंह, डॉक...