Jamshedpur News: 30 को टाउन हॉल में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव, 29 तक कर सकेंगे आवेदन
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने के लिए 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सिदगोड़ा टाउन हॉल में सुबह आठ बजे से शुरू होने वाले इस उत्सव में युवा सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इच्छुक युवाओं को 29 अक्टूबर की दोपहर एक बजे तक आवेदन करना होगा।जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लोकनृत्य और लोकगीत में सहयोग करने वाले कलाकारों की उम्र 18 से 40 वर्ष निर्धारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.