जमशेदपुर, जुलाई 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। विधायक सरयू राय ने कहा कि हत्या जैसे संवेदनशील मामले पर किसी को व्यक्तिगत या राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुक्रवार को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद का उद्देश्य सरकार की विफलता दिखाना नहीं, बल्कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना है। बिष्टुपुर स्थित आवास पर आयोजित सर्वसमाज एवं सर्वदलीय बैठक में उन्होंने व्यवसायियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालयों से स्वेच्छा से बंद का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह किसी समाज या राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और न्याय का मुद्दा है। यह भी पढ़ें- सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज ने किया भाजपा के जमशेदपुर बंद का समर्थन बैठक म...