जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर नेत्र ज्योति यज्ञ कार्यक्रम के तहत नेत्र कैंप लगाया जाएगा। यूसीआईएल का यह 824 वां मुफ्त नेत्र जांच एवं ऑपरेशन कैंप होगा। यह शिविर 29 अगस्त से बागबेड़ा स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल में लगेगा। इसमें आंखों की जांच की जाएगी। 30 अगस्त को ऑपरेशन और 31 अगस्त को दवाई व चश्मा के साथ मरीजों को छुट्टी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...