जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।भारतीय कला को प्रोत्साहित करने वाली संस्था इवाना आर्ट अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूरे कर रही है। इस अवसर पर 25 अक्टूबर को बिष्टूपुर के होटल में विशेष कला प्रदर्शनी कलर्स ऑफ क्रिएटिविटी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी शाम चार से रात आठ बजे तक लगेगी, जिसमें 80 से अधिक कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।इवाना आर्ट की स्थापना 2016 में जेनी शाह ने जमशेदपुर में 40 कलाकारों के साथ की थी। एक दशक में यह मंच लगभग 100 कलाकारों के समुदाय के रूप में विकसित हुआ है। जमशेदपुर से शुरू हुई यात्रा अब कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली के अलावा सिंगापुर, लंदन, फ्लोरेंस और स्विट्जरलैंड तक पहुंची है। 10वीं वर्षगांठ प्रदर्शनी में पुणे की माधुरी भादुड़ी, जम्मू के केके गांधी, गोवा के सचिन सगारे, भुवनेश्वर के मानश जेना...