जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: लौहनगरी में 23 अगस्त को ग्लोबल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड-2026 का आयोजन किया जाएगा। द ग्लोबल प्राइड संस्था द्वारा आयोजित होने वाले इस विशेष अवॉर्ड शो में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों, उद्यमियों, बिजनेसमैन, प्रोफेशनल्स एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री हुमा कुरैशी होंगी, जो पहली बार लौहनगरी में पधार रहीं हैं। अवॉर्ड शो के आयोजक मिक्कू सिंह, सचिन कुमार एवं अविनाश सिंह ने मंगलवार को संयुक्त रूप से साकची के एक होटल में बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के दम पर एक अलग मुकाम हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित करना है। इस मंच पर बिजनेस, एंटरप्रेन्योरशिप, शिक्षा, चिक...