जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विश्वविद्यालय परिसर स्थित वीर शहीद पोटो हो सभागार में 29 सितंबर को होने वाले समारोह में 224 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार होंगे। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता विश्वविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों और प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति ने बताया कि मुख्य समारोह सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। सभी उपाधि प्राप्तकर्ताओं को सुबह 9 बजे तक सभागार में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इस बार समारोह में 26 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें पीजी सत्र 2023-25 के 23, एमएड के एक, बीएड क...