जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- Jamshedpur News: चांडिल डैम बहुउद्देशीय परियोजना का जलस्तर एक बार फिर 180 मीटर आरएल के पार पहुंच गया है। 23 सितंबर को शाम चार बजे डैम का जलस्तर 180.45 मीटर आरएल दर्ज किया गया, जबकि जलाशय में 507.82 एमसीएम पानी का भंडारण है। जलस्तर बढ़ने के साथ डैम से 418.49 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इससे डूब क्षेत्र में पकने को तैयार धान की फसल पर संकट गहरा गया है। डैम से रेडियल गेट के जरिए 253.73 क्यूमेक्स, रिवर स्लूइस से 13.50 क्यूमेक्स, इमरजेंसी स्लूइस से 118.84 क्यूमेक्स और कैनाल के माध्यम से 32.42 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल अब पकने लगी है और जल्द कटाई शुरू होने वाली है। ऐसे समय डेढ़ हजार एकड़ में लगी फसल पानी घुसने से पूरी बर्बाद होने का खतरा है。 यह भी पढ़ें- Adityapur News: भारी बार...