जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: परसूडीह के मखदुमपुर स्थित जामा मस्जिद की कमेटी के गठन को लेकर करीब 17 वर्षों से चला आ रहा विवाद रविवार को समाप्त हो गया। मस्जिद से पूर्व में किए गए ऐलान के बाद थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा की मौजूदगी में कमेटी गठन को लेकर बैठक हुई। इसमें मस्जिद से जुड़े लोगों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। बैठक में समिति के निर्णय के आधार पर मोहम्मद अख्तर को जामा मस्जिद का सदर और हाजी शेख चांद बाबा को सरपरस्त चुना गया। कमेटी गठन को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों का काफी देर तक इंतजार किया गया, लेकिन उनके बैठक में नहीं पहुंचने के बाद थाना प्रभारी, मस्जिद से जुड़े लोगों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सहमति समिति ने नई कमेटी के गठन का निर्णय लिया। नई कमेटी के पदाधिकारियों के चुने जाने के बाद मस्जिद कम...