जमशेदपुर, जुलाई 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से नवयुवक संघ, शास्त्रीनगर द्वारा स्व. ललन सिंह के पुण्य स्मृति में राजकुमार सिंह, अखिलेश सिंह एवं राजू सिंह के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन आज नवयुवक संघ के शास्त्रीनगर स्थित सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कुणाल षाडंगी ने दीप जलाकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया तथा उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साह बढाया। रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत संयोजक राजकुमार सिंह, अखिलेश सिंह तथा राजू सिंह ने किया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अंजू सिंह, मंजू सिंह, सरस्वती देवी, अशोक...