जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- आंदोलनकारियों की मांग और आंदोलन की तैयारी Jamshedpur News: पटमदा : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम की सभा मुकरुडीह पंचायत भवन में आयोजित हुई। शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई सभा में 15 नवंबर को रांची के बिरसा चौक पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन एवं धरना-प्रदर्शन के तहत 'उलगुलान एक क्रांति' कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया।मुख्य अतिथि मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड की नौकरियों में झारखंडियों को 100 प्रतिशत अधिकार मिलना चाहिए। सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान, 50 हजार रुपये मासिक पेंशन, उनके बच्चों के लिए रोजगार की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन दे। मांगों पर सरकार ने गंभीरता से विचार नहीं किया तो 15 नवंबर से अन...