जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार, इस्तेमाल या ढुलाई से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें। इसके लिए टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम 0657-2431028 पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में नागरिकों की सूचना महत्वपूर्ण आधार बन सकती है तथा सामूहिक प्रयासों से समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकता है। जमशेदपुर में बढ़ते नशे के कारोबार पर नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन कई स्तर पर प्रयास कर रहा है। यह भी पढ़ें- टोल फ्री नंबर 112 व पुलिस कंट्रोल रूम 0657-2431028 को दे सकते नशीले पदार्थों की सूचना हालांकि अभी तक स...