जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: दुर्गापूजा से पहले ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज और असामान्य आवाज करने वाली बाइकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को साकची थाना के बाहर जब्त किए गए 102 मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया। ट्रैफिक डीएसपी नीरज के नेतृत्व में साकची, बागबेड़ा, जुगसलाई, परसूडीह समेत शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान जिन बाइकों में कंपनी के निर्धारित साइलेंसर की जगह मॉडिफाइड साइलेंसर लगे मिले, उन्हें मौके पर ही वाहन से निकालवाकर जब्त किया गया। सभी जब्त साइलेंसरों को साकची थाना के बाहर एकत्र किया गया। इसके बाद रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया。 यह भी पढ़ें- Saharanpur News: हॉर्न का शोर पड़ा महंगा, 275 वाहन सीजपूजा के दौरान बढ़ेग...