जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर (एचएसजे) की 10वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) रविवार को एसएनटीआई ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में संपन्न हुई। बैठक में सोसाइटी की वार्षिक गतिविधियों, वित्तीय विवरण एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा के साथ उपनियमों में महत्वपूर्ण संशोधनों को आम सभा ने मंजूरी दी।कार्यक्रम की शुरुआत सेफ्टी पॉज से हुई। अध्यक्ष सुमिता नूपुर ने स्वागत भाषण में टाटा स्टील एवं टाटा स्टील यूआईएसएल के सहयोग को सराहा। संयुक्त सचिव कृष्णेंदु शॉ ने सचिवीय प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष बिपिन कुमार ने लेखापरीक्षित वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने अनुमोदित किया। चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन ने कार्यकारिणी एवं स्वयंसेवकों के योगदान की प्रशंसा की।एजीएम में टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक को पदेन चेयरपर्सन ए...