Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड के आरोपियों की जमानत पर सुनवाई 6 को
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह की हत्या के आरोपी राघवेंद्र उर्फ घेरे, गणेश मछुआ व डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद की जमानत अर्जी एडीजे की अदालत में 6 अक्तूबर को सुनवाई होगी। अधिवक्ता आनंद झा ने राघवेन्द्र की जमानज अर्जी दी है, जबकि अधविक्ता बलाई पंडा ने विजय महानंद के जमानत पर बहस की। इधर, अधिवक्ता गौरव पाठक ने हत्यारोपी राज लोहार और लखीन्द्र लोहार की जमानत अर्जी पर पर गुरुवार को सीजेएम की अदालत में पक्ष रखा। मालूम हो कि 27 जून की रात अपराधियों ने चापड़ से मारकर हिमांशु सिंह की पुलिस के समक्ष हत्या कर दी थी, जबकि उसका दोस्त प्रत्युष जख्मी हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.