जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या के आरोपी राघवेंद्र उर्फ घेरे की जमानत अर्जी पर केस डायरी आने पर एडीजे की अदालत में सुनवाई होगी। अधिवक्ता आनंद झा ने पुलिस पर हमला मामले में भी जमानत अर्जी दी है। इधर, डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए एडीजे की अदालत में 1 अक्तूबर की तिथि निर्धारित है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता के अनुसार, अर्जी पर सुनवाई के लिए अदालत में केस डायरी एवं लोअर कोर्ट रिकॉर्ड मांगा गया था, लेकिन बिष्टूपुर पुलिस ने आरोपपत्र भी अदालत में दायर कर दिया है।मालूम हो कि 27 जून की रात बिष्टूपुर स्थित डीडी बार में विवाद के बाद अपराधियों के समूह ने हिमांशु सिंह की चापड़ से मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसका साथी प्रत्युष जख्मी हुआ था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: हिमांशु...