जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: पटमदा में फाइलेरिया (हाथी पांव) से पीड़ित मरीजों की पहचान के लिए सामूहिक रक्त जांच अभियान चलेगा। पिछले महीने नाइट ब्लड सर्वे में ज्यादा मरीज मिलने से यह योजना बनी है। इससे स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र के अन्य मरीजों को चिह्नित कर इलाज शुरू करेगी। जबकि, डुमरिया, मुसाबनी और घाटशिला क्षेत्र में भी नाइट ब्लड सर्वे कर सैंपल लेने और जांच का अभियान जारी है। पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों में भी फाइलेरिया जांच अभियान चलाने की तैयारी है। सूचना के अनुसार, जिले में पहले से करीब 400 फाइलेरिया मरीज चिह्नित हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा उपलब्ध कराई जाती है। जानकार बताते हैं कि मरीज को फाइलेरिया का लक्षण पता नहीं चलने से स्थिति गंभीर हो जाती है। इससे स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय...