Jamshedpur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बैल की मौत
जमशेदपुर, अक्टूबर 30 -- Jamshedpur News: पटमदा। बोड़ाम प्रखंड के लायलम गांव के बनगोड़ा टोला में गुरुवार दोपहर तीन बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से किसान राकेश हेम्ब्रम के बैल की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे जेएलकेएम नेता देवव्रत महतो ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता से दूरभाष पर बात कर घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेने और क्षतिग्रस्त बिजली तार को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने पीड़ित पशुपालक राकेश हेम्ब्रम को हुए नुकसान के एवज में उचित मुआवजा देने की भी मांग की। इसके अलावा मृत बैल का पोस्टमार्टम कराने के लिए उन्होंने प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुंदन कुमार से बात कर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। इधर, बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब बिजली तार को हटाकर दुरुस्त कराया। घटना के बाद पीड़ित पशुपालक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.