Jamshedpur News: हांडीकोरा जोहार नाइट में दिखेगी घासी समाज की सांस्कृतिक छटा
जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- Jamshedpur News: घासी (मुखी) समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, पहचान और विरासत को सहेजने के उद्देश्य से रविवार को जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में 'हांडीकोरा जोहार नाइट 2026' का आयोजन होगा। शाम पांच बजे से शुरू होने वाले इस सांस्कृतिक संध्या में समाज के लोगों के साथ-साथ कोल्हान और झारखंड के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। हांडीकोरा घासी (मुखी) समाज की सदियों पुरानी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। कार्तिक अमावस्या के मौके पर समाज के लोग पूर्वजों को नए धान का अर्पण करने के बाद इस पर्व को मनाते हैं। यह परंपरा पूर्वजों के प्रति आदर, अपनी जड़ों से जुड़ाव और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक मानी जाती है। इस पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और समाज को एक साझा सांस्कृतिक मंच देने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.