Jamshedpur News: हरेली अमावस्या पर कृषि उपकरण की हुई पूजा
जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सीपी कबीर क्लब टूईलाडुंगरी महिला समिति के द्वारा हरेली अमावस्या बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर परिवार में फसलों की बेहतर पैदावार के लिए खेतों में पूजा किया। वही मंदिर वह घरों में सुख समृद्धि के लिए भगवान कुल देवता व कृषि उपकरण, तुलसी चौरा के पास नांगर, रापा, कुदारी, बसला हसवा, साबल, हल आदि उपकरणों की पूजा कर उसमें पान सुपारी फूल अक्षत नारियल तथा बंदन लगाकर पूजा की गई। प्रसाद के रूप में भगवान पर गुलगुला और मीठा चीला का भोग लगाया गया। वहीं सुबह से गाय- बैलों को स्नान करने के बाद उनकी पूजा करते हुए आटे की लोई में नमक डालकर खिलाया गया। यह भी पढ़ें- Hariyali amavasya upay: हरियाली अमावस्या पर पीपल से जुड़ा ये उपाय शाम को फलदायी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.