Jamshedpur News: हरिजन बस्ती में तंबाकू निषेध कैंपेन चला
जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को धतकीडीह स्थित हरिजन बस्ती में तंबाकू निषेध कैंपेन चलाया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों से किशोरों एवं युवाओं को दूर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज-परिवार पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव के कारण शहर भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर गौरव राज पांडे, निखिल कुमार सिंह, अमर सिंह राजपूत, मोनालिसा कुजूर, नंदिनी सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.