जमशेदपुर, जुलाई 26 -- Jamshedpur News: सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन सह तुलसी भवन की ओर से श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान हनुमान के विभिन्न स्वरूपों को जीवंत किया और दर्शकों तथा निर्णायक मंडली का मन मोह लिया। ग्रुप 'अ' (कक्षा 1 से 3) में एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, सिदगोड़ा के तीसरी कक्षा के छात्र बॉबी सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। हिलटॉप स्कूल, टेल्को के युवराज तिवारी और शिक्षा निकेतन, टेल्को के अर्थव पाठक ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क के अर्णव कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टूपुर के निश्चय प्रसाद और डीबीएमएस हाई स्कूल कदमा के रौनक चौधरी रहे। यह भी पढ़ें- तिल...