जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सड़क हादसे में पुत्री तृषा सिंह की मौत की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह देवघर से चार्टर्ड विमान से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गयीं। वह कुछ देर में सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 18 वर्षीय तृषा सोनारी स्थित कार्मेल जूनियर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। गुरुवार तड़के सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए हादसे में तृषा समेत चार लोगों की मौत हो गयी। बताया गया कि तृषा बुधवार शाम आदित्यपुर में अपनी सहपाठी वंशिका खंडेलवाल के घर ट्यूशन के लिए गयी थी और वहीं रुक गयी थी। घटना की सूचना से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मंत्री की बेटी के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता ने जताया शोक यह भी पढ़ें- मरीन ड्राईव में सड़क दुर्घटना, मंत्री दिपिका पांडेय की बेटी सहित ...