जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: गौरी परमेश्वरुला पूजा महोत्सव के 50वें स्वर्ण जयंती समारोह के तीसरे दिन मंगलवार को कीताडीह स्थित गौरी परमेश्वरुला आलयम में कुमकुम पूजा संपन्न हुई। इसमें 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और पति की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। समारोह में जमशेदपुर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इसमें एडीएलएस, कदमा, श्री राम मंदिरम, बिष्टुपुर, श्री बीजी विलास, कदमा और झारखंड तेलुगु सेना के प्रतिनिधि शामिल हुए। उनकी सहभागिता से तेलुगु समाज की एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक जुड़ाव का संदेश मिला। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: श्री गौरी परमेश्वरुला पूजा महोत्सव...