जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जितिया पर्व के दिन स्वर्णरेखा नदी में हुए दर्दनाक हादसे की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्णरेखा घाट पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की। उन्होंने इस कठिन घड़ी में परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बच्ची की तलाश में जुटे गोताखोरों का हौसला बढ़ाते हुए उनके साहस और समर्पण के प्रति आभार जताया तथा आर्थिक सहयोग किया। बन्ना गुप्ता ने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में उतरकर लोगों की मदद करना साहस और इंसानियत की मिसाल है।वहीं, यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: स्वर्णरेखा घाट से बरामद हुआ नदी में डूबी 13 वर्षीय पूनम का शव एक बच्ची की जान बचाने वाले साहसी युवक को विशेष रूप से आभार जताते हुए Rs.5,000 की प्रोत्साहन रा...