जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- Jamshedpur News: ओडिशा के किसानों को सिंचाई के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। प्रदेश को अब स्वर्णरेखा नदी से भरपूर पानी मिलेगा। इसके लिए गालूडीह बैराज के रिजर्वर की गहराई बढ़ाने के लिए विभाग नये सिरे से प्रस्ताव तैयार कर रहा है। अधिकारियों ने दिसंबर 2026 तक संशोधित प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। इसके लिए कनीय अभियंता से लेकर कार्यपालक अभियंता तक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद योजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। रिजर्वर की भंडारण क्षमता बढ़ने से गर्मी के दिनों में भी ओडिशा को जरूरत के मुताबिक पानी पहुंचाने का रास्ता साफ हो सकेगा। फिलहाल गालूडीह बैराज की मुख्य दायीं नहर से ओडिशा को 30 से 40 क्यूमेक पानी मिल रहा है, जबकि उसकी मांग 80 क्यूमेक की है। निर्धारित मात्रा में पानी मिलने से ओडिशा ...