Jamshedpur News: स्वर्णरेखा नदी में डोंगा पलटने से दो मछुआरे बहे, तलाश जारी
जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु स्थित बिहारी घाट में शनिवार तड़के 3 बजे डोंगा पलटने से उसपर सवार दो मछुआरे पानी की तेज बहाव में बह गए जबकि एक मछुआरा किसी तरह जान बचाकर नदी के बाहर निकला और इसकी जानकारी बस्तीवासियों को दी। नदी में बहने वाले मछुआरों की पहचान बारीडीह मीरा पथ निवासी अमित कुमार उर्फ गजनी और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने साथी विक्की के साथ नाव से मछली पकड़ने नदी में गए थे। नदी के बीच अचानक डोंगा का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। विक्की किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन अमित और बिट्टू तेज बहाव में बह गए।घटना के बाद स्थानीय युवकों ने लुआबासा पुल तक तलाश की, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.