जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- Jamshedpur News: स्वर्णरेखा नदी के गांधी घाट के पास शनिवार शाम डूबी 13 वर्षीय पूनम कुमारी का शव रविवार सुबह घटनास्थल के समीप से बरामद कर लिया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद से ही परिजन और स्थानीय लोग पूनम की तलाश में घाट पर मौजूद थे। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के चीत्कार से घाट का माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि शनिवार शाम पूनम अपनी बहन के साथ नदी में स्नान करने गई थी। यह भी पढ़ें- Chapra News: गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक परिवार की दो युवतियां डूबीं इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों बहने बह गई थीं। स्थानीय लोग...