जमशेदपुर, जुलाई 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती अवसर पर साकची बारी मैदान क्लब हाउस और बिष्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में गुरुवार को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। संजीव आचार्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्तदान के बाद संध्या भजन का भी आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती पर रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों से भाग लेने का आह्वान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...