जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र 2026-2030) में नामांकित विद्यार्थियों का इस बार बिना अपार आईडी लिंक किए पंजीयन का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया है कि जिन छात्रों ने अब तक अपना अपार आईडी चांसलर पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है, वे हर हाल में इसे अपडेट कर लें। यदि पंजीयन या अपार आईडी अपडेट नहीं होता है, तो विद्यार्थियों को मुश्किल होगी। प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से प्रवेश करना होगा, जिसके बाद अपार आईडी अपडेट करने का विकल्प मिलेगा। नंबर दर्ज करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर अपडेट बटन पर क्लिक करना होगा। जिन विद्यार्थियों ने अपार आईडी बना लिया है और महाविद्...