जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक (एफवाईयूजीपी ) और सत्र 2026-29 के बीबीए, बीसीए तथा बीएससी आईटी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विद्यार्थी 22 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक कॉलेज के नामांकन काउंटर पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्व-अभिप्रमाणित करके जमा कर सकते हैं। इसके लिए चांसलर पोर्टल से प्राप्त एडमिशन फॉर्म, शुल्क रसीद, 10 2 के अंक पत्र व एडमिट कार्ड, सीएलसी, एबीसी आईडी, आधार और जाति प्रमाण पत्र के साथ मूल माइग्रेशन प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। साथ ही, वर्ष 2021 से 2025 के री-एडमिशन वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य से हस्ताक्षरित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्लिप जमा करनी होगी। यह भी पढ़ें- Jamshed...