Jamshedpur News: स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी पंचायत में बनेंगे
जमशेदपुर, अगस्त 9 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में अब पंचायतों में सिर्फ लर्नर नहीं, परमानेंट लाइसेंस भी बनाए जाएंगे। इसके लिए वहीं पर ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। पूर्व की तरह डीटीओ, एमवीआई और अन्य कर्मचारी वहां जाकर कैम्प लगाएंगे। कंप्यूटर और अन्य उपकरण सहित कर्मचारी भी पहुंचेंगे। उपायुक्त व डीटीओ की ओर से शिविर की तिथियां जारी की गई हैं। कार्यक्रम के तहत पहले जहां-जहां लर्निंग लाइसेंस के लिए पूर्व में शिविर आयोजित किए गए थे, उन पंचायतों में ड्राइविंग टेस्ट के लिए शिविर की तिथि घोषित कर दी गई है। लर्निंग लाइसेंस के दो माह बाद ही वहां स्थायी लाइसेंस के लिए टेस्ट ड्राइव का आयोजन किया जाना है। 7 सितंबर से इसकी शुरुआत पटमदा प्रखंड के पटमदा पंचायत से होगी। 4 दिसंबर को भी वहां दोबारा शिविर लगाए जाएंगे। बोड़ाम प्रखंड में 18 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.