Jamshedpur News: स्थापना दिवस पर स्वच्छता दौड़, स्वर्णरेखा घाट पर चलाया सफाई अभियान
जमशेदपुर, नवम्बर 18 -- Jamshedpur News: झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से रविवार को स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप चौक से शुरू हुई दौड़ स्वर्णरेखा घाट तक पहुंची। इसमें विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू, उपायुक्त राजीव रंजन, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, खिलाड़ी और शहर के नागरिक शामिल हुए। उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस गौरव और संकल्प का अवसर है। छठ महापर्व के मद्देनजर प्रमुख चौक से घाट तक स्वच्छता दौड़ और घाटों की सफाई का आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- Chatra News: समाहरणालय से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक निकाली गई 'रन फॉर क्लीनलिनेस' दौड़ स्वच्छ शहर और स्वस्थ समाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.