जमशेदपुर, अगस्त 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम के जवानों ने शुक्रवार को यात्री की मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़कर टाटानगर रेल पुलिस के सुपुर्द किया। युवक के पास से यात्री की मोबाइल भी बरामद हो गई। इससे आरपीएफ के सहायक सब इंस्पेक्टर बलवीर प्रसाद ने टाटानगर रेल थाना में चोरी का केस दर्ज कराया है। जीआरपी और आरपीएफ के जवान आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं ताकि, उसके अन्य साथियों को भी जानकारी लेकर पकड़ा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...